पत्रकार-बिक्रमजीत सिंह:-
हरिद्वार पीपीएन:- जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर रानीपुर विधानसभा के तीनों मंडलों की अलग-अलग सत्र में बैठक की गई जिसमें 10 नवंबर को प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम घर-घर भाजपा,हर घर भाजपा एवं मेरा परिवार भाजपा परिवार को लेकर बूथ अध्यक्षों को रानीपुर विधानसभा के प्रत्येक परिवार तक पहुंचने की कार्य योजना बताई गई बैठक में उपस्थित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक एवं प्रभारी, मंडल के
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं के पत्रक को हर परिवार तक पहुंचाने का काम करना है साथ ही साथ पार्टी द्वारा उपलब्ध भाजपा के चुनाव चिन्ह का स्टीकर लगाना एवं अपने समर्थक के घर पर पार्टी ध्वज लगाना है घर-घर भाजपा सरकार भाजपा के संयोजक संदीप गोयल ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक घर तक पहुंचने का आवाहन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हम इन सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक विधिवत संपन्न कराने का काम करें यह
कार्यक्रम हमारे प्रत्येक बूथ को और भी मजबूत करने का काम करेगा वही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करेगा बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बहादराबाद नागेंद्र राणा,चौक बाजार मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि,शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा,जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, सह संयोजक मोहित वर्मा,मंडल महामंत्री चमन चौहान,तरुण कुमार राधेश्याम पाल,आलोक चौहान,प्रिंस लोहाट सहित शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों सहित पार्षद एवं सभासद उपस्थित रहे।



