पत्रकार:-मोहम्मद दानिश
हरिद्वार पीपीएन:-आज 01-11-2021 को नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे टिहरी गढ़वाल के द्वारा गंगा उत्सव कि शुरवात टिहरी झील कोटि कालोनी भागीरथि नदी के तट पर दीप उत्सव के साथ कि गई । जिसके तहत सुबह सूर्य उदय के समय भागीरथी नदी के तट पर रंगोली बनाकर एवं 75 दियों को जलाकर कि गई। कार्य्रक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती शिवनी बिष्ट ब्लॉक प्रमुख चम्बा ने पधार कर कार्यक्रम कि गरिमा बढ़ाते हुवे गंगा आरती एवं दीप प्रज्वलन, रांगोली सजावट मे भाग लिया।
तत्पशचात नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे टिहरी गड़वाल के द्वारा कोटि कालोनी झील के तट पर नमामि गंगे जन जागरूकता प्रदर्शनी लगायी गई जिसमें स्थानीय लोगों एवं झील पर आने वाले पर्यटकों को पोस्टर एवं पत्रिकाये वितरित कर गंगा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती शिवानी बिष्ट ब्लॉक प्रमुख चम्बा , ज़िला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह, ज़िला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अरुण उनियाल ,मानवेन्द्र बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता , NYV मोहन रावत ,प्रवेश कोठारी ,स्वाति मल, रितिका डोभाल ,रीना रतूड़ी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


