Spread the love

परिपाटी न्यूज़ मीडिया /ब्यूरो चीफ -अखिलेश तोमर पीलीभीत

पीलीभीत पीपीएन। जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। अब तक पाये गये डेंगू से प्रभावित कुल 09 मरीज पाये गये, जिसमें 08 मरीज उचित उपचार के बाद स्वस्थ्य हो गये तथा एक मरीज की डेंगू से मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य विभाग, पंचायत व नगर निकाय द्वारा डेंगू से बचाव हेतु नियमित एंटी लार्वा व फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डेंगू के कुल 30 मरीजों की जांचे कराई गई जिसमें से 21 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है।
जनपद में डेगू के बचाव हेतु समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में डेंगू से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों पर डेंगू वार्ड का निर्माण किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय 10 बेड, अमरिया 05 बेड ,बरखेडा 05बेड, बिलसण्डा 05बेड, बीसलपुर 05 बेड, न्यूरिया 05 बेड, ललोरीखेडा 05 बेड, पूरनपुर 05 बेड तथा इसी क्रम में समस्त सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर डेंगू के साथ साथ कोविड-19 बार्ड बरखेडा,बिलसण्डा,माधोटाण्डा एवं जहानाबाद में भी बनाये गये हैं। उन्होने बताया कि डेगु के बचाव हेतु स्वास्थ विभाग द्वारा नियमित कार्यवाही की जा रही है तथा विभागों के सहयोग से डेगूं से निपटने हेतु नियमित एण्टी लार्वा के छिडकाव के साथ साथ फागिंग का कार्य कराया जा रहा है तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुखार के रोगियों के उपचार हेतु पृथक से फीवर हेल्प डेस्क बनाया गया है तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो द्वारा प्रतिदिन डेंगू,मलेरिया के प्रति संवेदनशील ग्रामों को कार्य योजना के अनुसार चिन्हित कर स्वास्थमय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *