संवादाता:-बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:-महानगर व्यापार मंडल ने स्वामी यतिस्वरानंद को सौंपा ज्ञापन चार धाम यात्रा में आ रही परेशानियों को दुरुस्त करने की मांग।महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चार धाम यात्रा को शुरू करने को लेकर आ रही परेशानियों के बारे में मांग की गई। सेठी ने बताया कि पहले से स्लॉट बुक बताया जा रहा है ने यात्रियों का पंजीकरण नहीं हो रहा है। जांच केंद्र सोनप्रयाग के पास होने पर 90 फ़ीसदी सफर करने पर यात्रियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चेकिंग प्वाइंट हरिद्वार ऋषिकेश होना चाहिए। जब बच्चों को बगैर रखे नेशन के स्कूल जाने के आदेश दिए गए हैं तो चार धाम यात्रा पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया और महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कोविड डोज लगी होने के बाद कोविड-नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता नहीं होनी चाहिए ट्रैवल पर व्यापारियों के ग्रीन कार्ड फिटनेस पर भी काफी वक्त लगाया जा रहा है प्रतिनिधि मंडल से मुख्य रूप के मुकेश अग्रवाल, सुनील मनोचा, राजेश भाटिया, उमेश चौधरी, पवन अग्रवाल, राकेश सुखीजा शामिल रहे।

