Spread the love

संवादता:-विक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-लक्सर में शुगर मिल में हुई किसान महापंचायत में बीएसपी कैंडिडेट हाजी मोहम्मद शाहजहां द्वारा चलाए गए भंडारे को लेकर क्षेत्र में अफवाह है कि यह सब उन्होंने किसानों की आड़ में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए किया गया है। इस प्रकार की खबरें फैलाने वालों को लक्सर से विधायक टिकट की दावेदारी करने वाले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद शहजाद ने प्रेस वार्ता कर मुंह तोड़ जवाब दिया है, उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, मैं सबसे पहले किसान भाइयों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने लक्सर मैं किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारी मात्रा में हिस्सा लिया, दूसरा यह कि जिस प्रकार कुछ लोगों द्वारा यह खबर फैलाई जा रही है कि मेरे द्वारा किसान महापंचायत में लगाए गए लंगर राजनीतिक है। उनसे में कहना चाहता हूं क्या उनके अंदर इतना मादा नहीं कि वह किसी भी प्रकार से किसानों की मदद करें, बीएसपी पार्टी हमेशा किसान हितेषी पार्टी रही है, बहन कुमारी मायावती की सरकार मैं ही गन्ने के रेट सबसे ज्यादा बढ़ाएं गए थे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *