Spread the love

संवादाता:-विक्रमजीत सिंह

रिद्वार पीपीएन:-कांग्रेस पार्टी के बदलते समीकरण की अगर बात करें तो कल जिस प्रकार कांग्रेस परिवर्तन रैली में जगह जगह लोगो की भीड़ नजर आयी उससे रानीपुर विधान सभा मे अन्य पार्टियों को चोट पहुंच सकती है।आपको बता दें कि पाल समाज के वरिष्ठ व समाज सेवी जिसके साथ पाल समाज ही नही बल्कि अब सर्वसमाज जुड़ता नजर आ रहा है।शुरू से एक ही पार्टी में जुड़े रहे तेलूराम प्रधान ने समाज के साथ साथ अन्य वर्ग व समाज को जोड़ने का कार्य भी बखूबी निभाया है।जिस कारण एक आवाज पर हजारों लोगों की भीड़ कांग्रेस परिवर्तन रैली में ईमानदारी से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती दिखी।तेलूराम प्रधान की अगर माने तो उन्हें स्वयम भी मालूम नही था कि उनकी एक आवाज पर तन मन धन से लोग साथ खड़े नजर आएंगे।

जिसके बाद इन्होंने सभी को धन्यवाद भी दिया।आम लोगो की अगर माने तो विधान सभा रानीपुर सीट पर वे तेलूराम प्रधान को एक मजबूत प्रत्यासी के रूप में भी देख रहे है।चूंकि उनका कांरवा दिन दोगुनी रात चौगनी तरक्की पर है।समाज व जनता के बीच एक अच्छी छवि होने के कारण लोग उनसे जुड़ रहे है। “मैं ऋणी और आभारी हूं अपने क्षेत्र वासियों का मेरे पास शब्द नहीं है कि किन शब्दों में आप सभी का धन्यवाद करूं मुझे विश्वास है कि क्षेत्र वासियों की एकजुटता की शक्ति मुझे ऊर्जावान कर राजनीतिक दिशा की ओर ले जाएगी ।जिस प्रकार युवाओं ,महिलाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर मुझे आशीर्वाद दिया और 6 घंटे तक अनुशासित होकर के तेज गर्मी में भी एक ही स्थान पर बैठे रहे मैं तहे दिल से सभी का हार्दिक धन्यवाद करता हूं मैं सर्व समाज व क्षेत्र वासियों के चरणों में नतमस्तक होकर नमन करता हूं प्रणाम करता हूं और भविष्य में भी ऐसे ही आशीर्वाद मिलता रहे ताकि मैं समाज को एक सेवक के रूप में अपने आप को समर्पित कर सकूं “

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *