
संवाददाता-हरिराज सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया
हीमपुर दीपा परिपाटी न्यूज़। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर खादर में विश्व हिंदू परिषद ने एक सभा का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ज्ञात हो कि समाज में बहुत से संगठन चल रहे हैं और अपना प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। पूर्व कालिक कपिल मुनि ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। सभी एक समान है ।किसी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए ।सभी को समान अधिकार है। हमें मजबूरों की सहायता करनी चाहिए ।एक दूसरे पर भरोसा करना चाहिए। जब हम किसी विवश व्यक्ति की सहायता करेंगे तो जब कभी हम परेशानी में होंगे तो हमारी भी कोई सहायता करेगा। किसी को अकेला नहीं समझना चाहिए ।

विभागाध्यक्ष कपिल चौधरी (ब्लाक प्रमुख जलीलपुर) ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत वीरों का देश है। इसमें बहुत से वीरों ने जन्म लिया है। हमें अच्छे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। एक सैनिक की तरह आगे बढ़ना चाहिए। हम सभी को एकता के सूत्र में बंद कर रहना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित विभागाध्यक्ष कपिल चौधरी ( ब्लाक प्रमुख जलीलपुर) पूर्वकालिक कपिल मुनि , जिला मंत्री कामेंद्र, सर्वेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण चौहान ,ग्राम अध्यक्ष अरुण कुमार, ग्राम मंत्री प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान भीष्म सिंह , खजान सिंह सैनी व ग्रामीण उपस्थित रहे।