
संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया
गंज बिजनौर परिपाटी न्यूज। श्री कृष्ण की छठी उत्सव के अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
शनिवार को छोटे महादेव मंदिर में श्री कृष्ण की छठी उत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सब भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा छोटे महादेव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालूओ ने प्रसाद का

भोग लगाकर धर्म लाभ उठाया। आइए जानते हैं क्या है श्री कृष्ण छठी जन्माष्टमी के छह दिन बाद लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाती है. छठी के दिन लड्डू गोपाल की विधि पूर्वक पूजा की जाती है. उन्हें स्नान आदि करा के साफ वस्त्र पहनाएं जाते हैं और उन्हें भोग लगाया जाता है. इस दिन लड्डू गोपाल का नामकरण भी किया जाता है. कहते हैं श्री कृष्ण को कई नामों से जाना जाता है. ठाकुर जी, कान्हा, लड्डू गोपाल, माधव, नंदलाला, देवकीनंदन आदि कई नाम है. उस दिन इनमें से कोई एक नाम रखा जाता है, और उन्हें उसी नाम से पुकारा जाता है. इस मौके पर कार्यक्रम में पंडित दुर्गेेश गॉड, राजू उपाध्याय, सुभाष कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, रणबीर उपाध्याय, विक्की जोशी, डॉक्टर बी सी राय, सोनू गिरी, आदित्य जोशी, आशीष जोशी, सत्यम उपाध्याय, मदन उपाध्याय, दयाराम कुमार, आदि उपस्थिथित रहे।