
विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) रोशनाबाद सत्यम ऑटो कॉम्पोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल के निष्कासित श्रमिकों ने आज दिनांक 8 जुलाई 2021 प्रातः 4:00 बजे कारखाने के मुख्य द्वार के लिए कुच किया श्रमिक अपनी बहाली पिछले 7 दिनों से इंदिरा अम्मा भोजनालय मैदान में शांतिपूर्वक धरना दे रही थे किंतु शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई श्रमिक प्रतिनिधि महिपाल सिंह ने कहा की पूर्व में 7 अप्रैल 2021 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा की गई मध्यस्था मैं सभी श्रमिकों को एक प्रवचन पत्र हस्ताक्षर के उपरांत कार्य पर लेने की सहमति बनी थी किंतु लगभग 3 माह बीत जाने के बाद भी किसी श्रमिक को कार्य पर नहीं लिया और पीड़ित श्रमिकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है कंपनी के मुख्य द्वार पर चल रहे धरने को भारतीय किसान यूनियन जनप्रतिनिधि समेत कई संगठनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है इसके अतिरिक्त रोशनाबाद नगर निगम पार्षद श्री सिंह पाल सिंह सैनी एवं समाजसेवी अभिषेक शर्मा ने श्रमिकों को अपना पूर्ण समर्थन दिया निगम पार्षद सिंह पाल सिंह सैनी ने कहा जब तक श्रमिकों को न्याय नहीं मिलता वे श्रमिकों के साथ तन मन धन से साथ रहेंगे कंपनी के मुख्य द्वार पर चल रहे धरने में राहुल ,राजेंद्र ,रघुनाथ, चंद्रेश, वारिस ,ओम प्रकाश ,सुनीता, किरण , मीरा, रेखा रानी आदि उपस्थित रहे