Spread the love

विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार

हरिद्वार(परिपाटी न्यूज) रोशनाबाद सत्यम के निष्कासित 300 श्रमिकों ने परिवार सहित इंदिरा अम्मा भोजनालय डीएम कार्यालय के सामने पांचवें दिन भी धरना जारी रहा धरने में बैठे श्रमिक और उनके परिवारों का कहना है कि अगर तत्काल श्रमिकों की बहाली नहीं होती है तो मजदूर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधक सत्यम ऑटो की होगी आज सत्यम के निष्कासित श्रमिकों की बहाली को लेकर जनप्रतिनिधि सभासद पार्षद ने अपना ज्ञापन दिया जो निम्न है नसरीन अंसारी पार्षद वार्ड नंबर 51 घोसीयान नगर निगम हरिद्वार , गरिमा सिंह सभासद

(भाजपा )वार्ड नंबर 12 रामधाम कॉलोनी नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर , इसरार अहमद पार्षद नगर निगम हरिद्वार वार्ड नंबर 41 मोहल्ला अजवान ज्वालापुर जिला हरिद्वार , मोहम्मद जफर अब्बासी( पार्षद )नगर निगम वार्ड नंबर 44 हरिद्वार, नीलोफर अंसारी (पार्षद )वार्ड नंबर 50 मैदायान नगर निगम हरिद्वार, रियाज खान( पार्षद) वार्ड नंबर 43 नगर निगम हरिद्वार, विपिन चौहान नामित( सभासद) नगर पालिका परिषद शिवाजी नगर हरिद्वार चंद्रभान सिंह नाo सभासद नगर पालिका शिवालिक नगर हरिद्वार अपना पूरा समर्थन दिया और यह भी आश्वासन दिया की जब तक पीड़ित श्रमिकों की कार्य बहाली नहीं होती तब तक श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमिकों के साथ खड़े रहेंगे

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

You missed