Spread the love

रिपोर्ट- राजवीर सिंह तोमर परिपाटी न्यूज़ मीडिया ऋषिकेश



कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा का केंद्रीय नेत्रत्व उत्तराखंड में ‘सत्ता की बंदरबांट’ में लगा है और मौसम के तरह मुख्यमंत्री को बदलने का काम कर रहा है, ‘खिलौनों की तरह मुख्यमंत्री बदलने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिम्मेदार हैं।
खरोला ने कहा शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, ग्रीष्मकाल सत्र में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अब मानसून सत्र के लिए नया मुख्यमंत्री, भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को स्पष्ट कर रहा है, प्रदेश की महान जनता ने मोदी के डबल इंजन की बातो में आकर प्रचण्ड बहुमत के साथ उत्तराखंड के भविष्य की कमान भाजपा को सौपी थी, लेकिन भाजपा ने उत्तराखंड की जनता के सपनो को चकनाचूर करने का काम किया है ।
खरोला ने कहा की देवो की भूमि उत्तराखंड भाजपा की सत्ता की लालच, सत्ता की मलाई के लिए होड़ और भाजपा की विफलता का उदाहरण बनती जा रही है, अब उत्तराखंड की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है, ताकि वह स्थिर और प्रगतिशील सरकार के लिए कांग्रेस को मौका दे सके।
खरोला ने कहा की पिछले साढ़े चार सालो में भाजपा ने सिर्फ सत्ता की मलाई बांटने और सत्ता की बंदरबाट करने का काम किया. भाजपा के लिए यह अवसर सत्ता की मलाई चखने का अवसर बन गया।
खरोला ने तंज कसते हुए कहा की भाजपा ने उत्तराखंड में पहले भी तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले थे और इस बार भी तीसरा मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में हैं. मैं तो कहूँग कि अगले छह महीनों में दो-तीन और बदल दीजिए, ताकि देश में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री बदलने का रिकॉर्ड भी भाजपा के नाम बन जाए।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *