Spread the love

संवाददाता-सूरज गुर्जर/परिपाटी न्यूज मीडिया

सहारनपुर,पीपीएन। मण्डलायुक्त ए0वी0राजमौलि ने कहा कि बच्चों के लर्निंग गैप को कम करने के लिए व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से विषयवार सामग्री उपलब्ध कराई जायें। उन्होंने कहा कि शिक्ष प्रतिमाह फोन द्वारा व्हाट्सग्रुप से जुड़े बच्चों के अभिभावकों से फीड बैक लेकर आनलाइन पढ़ाई कार्यक्रमों में सुधार करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जिससे उनके जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि 01 जुलाई से विद्यालय खुल रहें है, ऐसे में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए, विद्यालय को पूरी तरह से सैनेटाइज कराकर सभी सुरक्षात्मक उपाए करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शौचालय और हैण्डपम्प क्रियाशील रहें। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।


ए0वी0राजमौलि आज यहां अपने कैम्प कार्यालय कक्ष से मिशन प्रेरणा के मण्डलीय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। उन्होने कहा कि जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनिश्चित करे कि बाल संरक्षण गृह में सभी कर्मियों का टीकाकरण हो गया है अथवा नहीं। साथ ही बाल संरक्षण गृह में साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, पेयजल तथा शौचालयों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी आंगनबाडी से संबंधित बच्चों के अभिभावकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि इस संबंध में जनपद एवं ब्लाकवार तीन दिन में आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि मण्डल में आंगनबाडी से संबंधित कितने बच्चों के अभिभावकों ने टीका लगवा लिया है। उन्होने निर्देशित किया कि पुष्टाहार वितरण में कहीं पर भी लापरवाही हो तो संबंधित के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए।
मण्डलायुक्त ने कहा कि विद्यालयों को समय से खोला जाए तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहें। उन्होने 01 जुलाई से दोबारा मौहल्ला कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ऐसे बच्चें अथवा अभिभावक जिनके पास एन्ड्रायड मोबाईल नहीं है उन्हे प्रेरणा सारथियों के माध्यम से पढाई सामग्री उपलब्ध करायी जाए। उन्होने कहा कि व्हाटसएप गु्रप के माध्यम से पढाई से संबंधित सामग्री बच्चों को उपलब्ध कराने के साथ ही मोबाइल में प्रेरणा एवं दीक्षा एप डाउनलोड कराई जाए। साथ ही साप्ताहिक आनलाइन क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाए।
ए0वी0राजमौलि ने विद्यालयों में साफ-सफाई तथा बालक और बालिकाओं हेतु अलग-अलग और साफ-सुथरे शौचालयों की समुचित व्यवस्था हेतु कडे निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी विद्यालयों के हैण्डपम्प क्रियाशील हों तथा हैण्डपम्पों के पानी की भी जांच कराई जाए। उन्होने कहा कि 01 जुलाई से शुरू होने वाले टीकाकरण वृहद अभियान में विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होने खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि मिड-डे-मिल में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता चैक करने के बाद ही वितरित करायी जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर आपरेशन कायाकल्प के उद्देशय को शत-प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अनिता जोशी, उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर, सहायक निदेशक बेसिक योजराज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर रामेन्द्र कुमार, मुजफ्फरनगर मालाराम, शामली गीता वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल मौजूद रहे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद