हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ परमेंद्र नारायण जिला क्राइम रिपोर्टर
पीपीएन/ हरिद्वार- कुंभ मेला हरिद्वार में कोरोना जांच में घोटाले के मुख्य आरोपी शरत पंत का राजनीतिक कनेक्शन होने के साथ ही अब भाजपा में ही कई तरह की चर्चाएं चल रही है। सब अनुमान लगा रहे हैं कि दिल्ली में बैठे किस नेता ने शरत पंत की मदद की या फिर सब खेल देहरादून से ही हुआ है। क्योंकि इस मामले को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत आमने सामने भी आ चुके हैं। उधर, हरिद्वार के स्थानीय विधायक का भी नाम चर्चा में, जिस पर शरत पंत की मदद करने की बात कही जा रही है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इन दिनों इस भाजपा विधायक की खूब चर्चा कर रहे हैं।