परिपाटी न्यूज़ परमेंद्र नारायण जिला क्राइम रिपोर्टर
बहादराबाद/ पीपीएन- उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था महोदय के निर्देशानुसार मनाए जा रहे ड्रक्स जागरूकता सप्ताह के परिप्रेक्ष्य में हरिद्वार एसएसपी महोदय के आदेशानुसार आज दिनांक 24/06/21 को थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में सुपराजित प्राइवेट लिमिटेड, बोनी प्राइवेट लिमिटेड ,अकम्स फार्मा कंपनियों के एम्पलाई को नशा न करने व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया और थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल बहादराबाद पुलिस के द्वारा नशा न करने की सलाह दी जा रही हैं और लोगों को जन जागरूक किया जा रहा है

