
विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार
हरिद्वार पीपीएन। पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट्ट गांव में कुछ दिन से लगातार बिजली के खंभे में करंट आ रहा था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को दी थी लेकिन बिजली विभाग ने इस ओर ध्यान नही दिया बिजली के खम्बे में करंट आने के कारण राजेश कुमार की गाय की मौत हो गई शनिवार को पूरा दिन बारिश होने के कारण खम्बे में करंट आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई बिजली के खंभे में करंट आने की सूचना विभाग को कई दिन पहले से दी गई थी जिस पर विभाग की लापरवाही बरतते हुए विभाग की ओर से खंबा नहीं बदला गया जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर अधिशासी अभियंता ग्रामीण से वार्ता की और गाय की मौत की सूचना दी इस पर अधिशासी अधिकारियों ने लाइनमैन को मौके पर भेजा और बिजली का खंभा बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया है जिसमें अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया है पीड़ित राजेश कुमार को उसकी गाय का मुआवजा दिलाया जाएगा
