
पीपीएन/सौरभ कुमार /:- चम्बा-ऋषिकेश मार्ग पर कुंजापुरी के पास 1 बुलेरो/मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त। वाहन में कुल 4 लोग सवार थे।
मौके पर चालक की मृत्यु। अन्य 3 सवारी घायल। 108 द्वारा मौके पर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

आज प्रात: 7:50 बजे, तहसील नरेन्द्र नगर में 01 मैक्स वाहन UK07 TA 3244 जो रायवाला से घनसाली की ओर जाते समय कुंजापुरी के समीप पहाड़ से पत्थर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त। जिसमे वाहन चालक (मृतक)और अन्य 04 व्यक्ति (घायल )सवार थे। जिनको 108 सेवा द्वारा सुमन चिकित्सा, नरेंद्रनागर ले जाया गया।घायलों के नाम:-1. नीलम देवी पत्नी विजय प्रसाद , उम्र 30 वर्ष।2. अनुष्का पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 9 वर्ष।3. आरुषि पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 10 वर्ष।4. आरव पुत्र विजय प्रसाद, उम्र 5 वर्ष।नोट:- क्र0 3 व 4 गंभीर घायल है, जिन्हें उपचार हेतु aiims ऋषिकेश ले जाया गया।

मृतक वाहन चालक का नाम :- सुनील भट्ट पुत्र चैतराम, उम्र 40 वर्ष, मेहड़, नैलचामी, घनसाली।
घायलों के पता:-प्रतीतनागर, रायवाला।