हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ जिला क्राइम रिपोर्टर परमेंद्र नारायण
आज दिनांक 13 /06/ 21 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थाना बहादराबाद मे क्षेत्र के व्यापार मंडल के सदस्यों व स्थानीय व्यापारियों के साथ गोष्टी की गई जिसमें बताया गया कि अपनी दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग हेतु गोले बनाएं तथा दुकान के सामने एक बोर्ड लगाएं जिसमें कि बिना मास्क के किसी ग्राहक को समान नहीं दिया जाएगा ,सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन, सभी लोग मास्क लगाएं कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों का पालन करें तथा जिन दुकानों को खोलने की परमिशन दी गई हैं उन्हीं दुकानों को निर्धारित समय तक खोलें जो आदेशों का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी जिसका सभी व्यापार मंडल के सदस्यों व व्यापारियों द्वारा सहमति जाहिर की गई

