Spread the love

संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

शिवाला कला,बिजनौर पीपीएन। पुलिस अधीक्षक डा 0 धर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में जनपद बिजनौर पुलिस अपराध व अपराधियों को नियंत्रित करने हेतु पूरी तरह प्रयत्नशील है । दूसरी ओर दूर दराज के क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पुलिस चौकिया स्थापित की जा रही है ।


इसी क्रम में चांदपुर तहसील के थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गाँव शम्भू सेह में शनिवार को पुलिस अधीक्षक डा॰ धर्मवीर सिंह ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब पीड़ितों को अपनी शिकायत के लिए दूरदराज के थानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी स्थापित किये जाने से अपराध कर अन्य जिलों को भागने वाले अपराधी अब अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सकेंगे । उन्होंने अधीनस्थों को पीड़ितों की शिकायतों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया । उन्होंने बताया कि इस पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ।
इस मौके पर एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह , सीओ चांदपुर शुभ सुचित सिंह , थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह , महेंद्र पाल शर्मा चौकी इंचार्ज सेह चौकी सहित पूर्व गांव प्रधान गजेंद्र सिंह , नरेश कुमार , गांव प्रधान सरीफ अहमद , ब्रजेश कुमार सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद