Spread the love

पवन बंसल

दिल्ली (परिपाटी न्यूज़) श्री शिव मन्दिर मौनी बाबा मन्दिर निर्माण एवं विकास सेवा समिति के तत्वाधान में श्री नव युवक कला संगम द्वारा आयोजित की जा रही भगवान श्री राम की लीला का मंचन और दशहरा उत्सव आज प्रभु श्रीराम के राजतिलक की लीला के साथ धूम धाम से सम्पन्न हुआ इस अवसर पर रामलीला मंच से मंदिर समिति के प्रधान अशोक कुमार शर्मा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट राजेन्द्रसिंह तोमर राजा भईया ने जनता को संबोधित करते हुऐ बुराई पर अच्छाई की जीत का वर्णन करते हुऐ प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी,निषाद राज, और श्री हनुमान जी से प्रेरणा ले कर उनके पद चिह्नों पर चलने का आहवान किया तथा लीला मंचन के दौरान मंच पर अतिथि के रूप मे आए दिल्ली विधानसभा

के उपाध्यक्ष एमएलए मोहन सिंह बिष्ट, घोंडा से क्षेत्रीय विधायक अजय महावर, निगम पार्षद अनिल गौड,डीसीपी राहुल अलवाल, एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा आदि का स्वागत कर और उन्हें प्रतीक चिन्ह दे कर उनका धन्यवाद अदा किया, इससे पूर्व 30 फ़ुट के रावण का पुतला दहन व अंतिश वाजी की गई, संपूर्ण लीला मंचन के दौरान, मंदिर समिति के उप प्रधान प्रशान्त निर्वाण, ओएसडी जीतराम शर्मा, महासचिव सतीश राघव, सचिव सोमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष रामकुमार भदोरिया, समाज सेवी शंकर लाल गौतम, रामलीला कमेटी के संरक्षक व निगम पार्षद अनिल गौड, अध्यक्ष सुरेश गोयल सचिव जितेन्द्र उपाध्याय, संयुक्त महासचिव राकेश चौधरी,प्रेमवीर सिंह, हेमंत अवस्थी चिंटू, संजीव गुड्डू रोहताश शर्मा आदि उपस्थित रहे, जिनका भी आभार मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *