Spread the love

मितुल पाहवा

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) मुरादाबाद राष्ट्रवादी पंजाबी महासंघ द्वारा 20 अक्टूबर 2026 को अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अवसर पर आदर्श नगर पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन संपन्न हुआ और समाज में सदाचार, सहयोग तथा जनकल्याण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित हरि नारायण जोशी ने कहा कि अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर शस्त्र पूजन की परंपरा है। इस अवसर पर शस्त्रों के अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, पुस्तकों और औजारों का भी पूजन किया जाता है। उन्होंने धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने से पहले देवी शक्ति का आह्वान कर शस्त्र पूजन किया था। यह परंपरा हमें शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।अहंकार रूपी रावण का अंत करना जरूरी पंडित हरि नारायण जोशी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में अहंकार रूपी रावण का अंत करना चाहिए। अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनता है, जबकि सदाचारी व्यक्ति अपने कर्मों और व्यवहार से सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि रावण के पास वेदों का अपार ज्ञान और दिव्य शक्तियां थीं, लेकिन अहंकार के कारण उसका अंत हो गया।

इसलिए मनुष्य को ज्ञान और शक्ति प्राप्त होने के बावजूद विनम्र रहना चाहिए। उन्होंने सभी से दूसरों की सहायता करने, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने और अहंकार से दूर रहकर जीवन जीने का आह्वान किया। समाज कल्याण और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ कार्यक्रम के दौरान पंडित हरि नारायण जोशी ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों को समाज कल्याण के लिए कार्य करने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब लोग ईमानदारी, सहयोग और सदाचार को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गुम्बर एडवोकेट ने की, जबकि संचालन काले पहलवान ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शस्त्र पूजन में भाग लेकर परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर दिलीप आनंद, कमल चड्ढा, साहिल कटयाल, सरदार प्रभुजोत सिंह बग्गा, सुरेंद्र डब्बू, सरदार गुरजीत सिंह, मोनू गाबा, दीपक सचदेवा, गौरव अनेजा, बंटी अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *