Spread the love

नसीम अंसारी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) जन अधिकार पार्टी जनशक्ति द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश और हरिद्वार से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक ने हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मनगरी से पांचवीं बार विधायक बनने के बावजूद वे जनता के मुद्दों से कटे हुए हैं। उन्होंने मंशा देवी में हुई भगदड़ का जिक्र करते हुए कहा कि इस हादसे में श्रद्धालुओं की जान गई, लेकिन आज तक न तो जांच रिपोर्ट सामने आई और न ही व्यवस्थाओं में सुधार किया गया। तरुण कौशिक ने सवाल उठाया कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले कुंभ मेले में श्रद्धालु किस तरह की अव्यवस्थाओं का सामना करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अंकिता हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग उठ रही है, लेकिन धर्मनगरी के विधायक इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। प्रेस वार्ता में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि जन अधिकार पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में जनता के साथ खड़ी है। और 11 जनवरी को

प्रस्तावित उत्तराखंड बंद का पार्टी समर्थन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता को कभी पुलिस कार्रवाई तो कभी अन्य मुद्दों में उलझाकर मूल सवालों से ध्यान भटका रही है। हेमा भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी न तो सीबीआई जांच की घोषणा कर रहे हैं। और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे रहे हैं, ऐसे में उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार है तो जिन नेताओं के नाम रिकॉर्डिंग में सामने आए हैं। उनका भी नार्को टेस्ट कराया जाए। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच और राष्ट्रपति के संरक्षण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *