Spread the love

अभिषेक पाण्डेय

लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़) नीमगांव थाना क्षेत्र के पैला गांव में बीते एक सप्ताह के भीतर चार चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़ा कर दिया है। दीपावली त्यौहार के बाद अचानक चोरी की वारदातों में इजाफा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जुएं और कच्ची शराब की लत अपराध का ग्राफ बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।
करीब एक सप्ताह पहले गांव से बाहर रहने वाले कन्हैया बढ़ई के घर बंधी दो बकरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इसके दो दिन बाद बसंत लाल नाई के दरवाजे के बाहर सिंचाई के लिए खड़ा पम्पिंग

सेट इंजन बेखौफ चोर उठा ले गए।
वहीं शुक्रवार की रात सामुदायिक भवन के निकट से संदीप त्रिवेदी के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। इसी रात गांव के पश्चिमी टोले पर रहने वाले अनिल राज के घर कमरे में रखे बर्तन, कपड़े, पायल और नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
लगातार हो रही इन वारदातों से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि नीमगांव पुलिस चोरी की घटनाओं को हल्के में लेती है और रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन चोरियों का खुलासा कब तक कर पाती है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *