Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज 26 जुलाई दिन शुक्रवार को गौरीशंकर सरस्वती विद्या मंदिर ताजपुर में कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम मनाया गया ।जिसके मुख्य वक्ता आचार्य चंचल कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि यह दिवस भारत देश कारगिल विजय के 25 वर्ष पूर्ण होनेके का उत्सव मनाया जा रहा है ।विजय दिवस को प्राप्त करने के लिए वीर सैनिकों ने अपना बलिदान दे दिया था ।

कोशिका नतीजा यह रहा कि भारत ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की इसीलिए इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य ज्योति कुमारी और अध्यक्षता आचार्य नवीन कुमार ने की और सभी भाई – बहनों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि इस विजय का श्रेय हमारी भारतीय सेना को दिया जाता है। जिन्होंने अपना बलिदान देश की सुरक्षा के लिए दिया। इस कार्यक्रम में कुछ भाइयों और बहनों ने भी भाग लिया और अंत में कार्यक्रम को कल्याण मंत्र बोलकर समापन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *