
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की उपस्थिति में तीन स्थानों पर 768 पौधे रोपित किये गये।
पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद ने 20 जुलाई को 768 पौधों को तीन स्थान मोहल्ला हजरत नगर में एम०जेड० स्कूल के पास गाटा संख्या 593, डंपिंग ग्राउंड चांगीपुर व कान्हा

गौशाला मार्ग पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में रोहित किया गया। इस अभियान में अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्र,पालिका बोर्ड सदस्य कैलाश, सभासद गुरमीत सिंह, जियाउद्दीन, मोहम्मद यूसुफ, रविंद्र भंडारी व कार्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।