Spread the love

रिपोर्ट अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर , जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर के हीमपुर दीपा क्षेत्र मे हुआ दर्दनाक हादसा लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के निचे दबकर ट्रैक्टर चालक अब्दुल कलाम की हुई मौत परिवार मे मचा कोहराम, ट्रैक्टर के भी हुए दो टुकड़े
आपको बता दे की पूरा मामला हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के स्याऊ सब्दलपुर रोड का है, जहा पर बीती रात लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचनाक अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दौरान मोटी-मोटी यूकेलिप्टस की लकड़िया चालक अब्दुल कलाम के ऊपर गिर गई। जिसमे दबकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने बताया की ट्रैक्टर ट्रॉली मे लकड़िया अवॉरलोड होने के कारण ट्रैक्टर के भी दो टुकड़े हो गए उधर देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक अब्दुल कलाम के शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

वही हादसे की खबर मिलने पर मृतक के परिवार मे भी कोहराम मच गया पुलिस ने बताया की मृतक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थान क्षेत्र का रहने वाला था जो मुजफ्फनगर से यूकेलिप्टस के कटे हुए पेड़ लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से हरियाणा के यमुना नगर जा था इस दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *