Spread the love

रिपोर्ट – मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। तहसील चांदपुर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद मंडल की टीम ने चांदपुर तहसील के संग्रह अमीन महिपाल सिंह पुत्र सुजान सिंह को 3000 रूप की रिशवत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर इस कार्य को अंजाम दिया गया है। शिकायतकर्ता जुबेर अली पुत्र सुल्तान अहमद निवासी मोहल्ला सराय रफी से आरसी में समय बढ़ाने तथा कुर्की वारंट जल्दी न जारी करने के लिए₹5000 की मांग की गई थी जिसमें बतौर पहली किस्त के ₹3000 दे दिए गए थे।

लेकिन शिकायत करता ने जब शिकायत की तब टीम के द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पहुंचा‌ और भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। तहसील में इस प्रकरण को देखकर पूरी तहसील में हड़कंप मच गया है। सभी लोग अधिकारी कर्मचारी यह बात देखकर घबरा रहे हैं।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *