Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।

चान्दपुर बिजनौर (जपरिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में नहटौर चान्दपुर मार्ग पर आज एक भयंकर एक्सीडेंट हुआ। आपस में दो बाईकों की भिड़ंत हो गई 112- नम्बर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ में भर्ती करवाया गया जिसमें डाक्टर ने एक व्यक्ति को काफी कुछ देखने के बाद मृत घोषित कर दिया ।जिसका नाम अमित भारती है ।पिताजी का नाम वीरेंद्र सिंह गांव खेड़की का रहने वाला है। जो आसरा खेड़ा कॉलेज में टीचर था। अस्पताल में आने के बाद डॉक्टर ने देखभाल करके उसको मृत घोषित कर दिया तथा दूसरा व्यक्ति

फैसल सन ऑफ मुन्ना जो हताई का रहने वाला बता रहा है ।उसको भी चोट काफी आई है। लेकिन खतरे से बाहर है। परंतु अमित भारती की मृत्यु के बाद उसके घर वाले वहां पर पहुंचे जिसका भाई छोटा शिवम भारती वहां पर मौजूद जब उसने अपने भाई को मरा हुआ जानकर विलाप करने लगा अमित भारती की उम्र लगभग 30 वर्ष होगी और फैशल पुत्र मुन्ना की उम्र भी लगभग 30 वर्ष होगी फैसल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ में चल रहा है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद