
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नगर नूरपूर के दो सगे हाफिज भाइयो ने बोर्ड इंटरमीडिएट परिक्षा के 10 वी मे टॉप कर अपने अभिवावक व अपने अध्यपको का नाम रोशन किया है।नगर के पीपला जागीर निवासी राष्ट्रीय सहारा उर्दू के वरिष्ठ पत्रकार हकीम असरारुल हक कासमी के दो होनहार पुत्रो ने हाईस्कूल मे टॉप कर अपने अभिभावको का नाम रोशन किया है।इसमे बङा पुत्र

हाफिज मोहम्मद मूसा,मान भबन सार्वजानिक इंटर कॉलेज लिंडरपुर का छात्र है। उसने 64% अंक हासिल किए हैं। वही दूसरा पुत्र मोहम्मद ज़की सेन्ट मेरी इंटर कॉलेज नूरपुर का छात्र है।उसने 76.33 अंक हासिल किए।इससे पहले दोनो ने प्रथम शिक्षा “फलाहे आम दर्सगाहे इस्लामी” मे हासिल की थी।जिसके साथ साथ दोनो पुत्र हाफिज भी है।साथ ही दोनो पुत्र स्कूली शिक्षा के साथ साथ मौलाना की शिक्षा भी हासिल कर रहे है।

एक अन्य हाफिज मोहम्मद हस्सान पुत्र मोलाना फुरकान मदरसा मिसबाहुल उलूम के संचालक ने भी 64% अंक हासिल किए है यहभी मौलाना की शिक्षा हासिलकररहाहै। तीनो हाफिजो मोहम्मद मूसा व मोहम्मद ज़की ने बताया कि वह नियमित तीन से चार घंटे पढ़ाई करते थे। इंटर की पढ़ाई पूरी कर वह डाॅक्टर्स

इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। उन्हें मोबाइल, टीवी का शौक नहीं है। हां एक-दो घंटे अपने ही छोटे बहन भाई के साथ खेलते हैं।वह अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को देते हैं।बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद पत्रकार हकीम असरारुल हक के निवास स्थान पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।