
रिपोर्ट रक्षक राजपूत
मंडावर(परिपाटी न्यूज)। दयालवाला के समीपवर्ती ग्राम भोजपुर में गन्ना क्रय केंद्र पर किसान और तौल बाबू के बीच हुई नोंक झोंक। उपरोक्त गांव का किसान राजू जब धर्म कांटे पर गन्ना तुलवाकर उत्तम शुगर मिल के क्रय केंद्र पर पहुंचा तो उस प्राइवेट धर्म कांटे की रसीद के हिसाब

से गन्ने का वजह कम हुआ। जिस पर तौल बाबू आर्यन व राजू में गाली गलौज शुरू हो गई। राजू ने तौल बाबू जो की ग्राम पदमपुर निवासी बताए जा रहे हैं , के साथ मारपीट कर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जब हल्का इंचार्ज से बात की तो उन्होंने बताया है पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।