
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। खबर जनपद बिजनौर से है जहां 11 अप्रैल को ईद उल फितर के मौके पर रालोद के लोकसभा बिजनौर के मीडिया प्रभारी और युवा जिला उपाध्यक्ष चौधरी शोएब पार्टी के कुछ खास लोगों से मिले।

और ईद की शुभकामनाएँ दी। 11 अप्रैल की देर शाम परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान चौधरी शोएब ने कहा कि पार्टी के काफी लोगों से तो मिलना हुआ ही साथ ही मैं अपने सर्किल के तमाम लोगों से मिला तथा भाईचारे और प्रेम के इस त्योहार को पूर्ण हर्षोंउल्लास के साथ मनाया। आगे चौधरी ने कहा कि सभी लोगों से मेरी मुलाकात विशेष और खास रही लेकिन एक व्यक्ति के व्यक्तित्व और सख्सियत ने आज मुझे बहुत अधिक प्रभावित किया। अन्तर्राष्ट्रीय प्रो कबड्डी स्टार राहुल चौधरी का जिक्र करते हुए चौधरी शोएब ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को लेकर कबड्डी स्टार चिंतित तो है ही साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत भी है। राहुल चौधरी जगह जगह पर विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा स्पोर्ट्स क्लबों के माध्यम से कबड्डी तथा अन्य खेलो का आयोजन निरतंर अन्तराल पर कराते रहते हैं जिससे क्षेत्र के युवा अपने को फिट रखने के साथ साथ स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपने जिले का नाम रोशन कर सकें।