
रिपोर्ट /रक्षक राजपूत (परिपाटी न्यूज़)
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)I मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के कक्षा 12वीं के छात्र वंशज निरवाल ने नेशनल डिफेंस अकैडमी एन.डी.ए. में संपूर्ण भारत में 349 वी रैंक हासिल करके अपना और अपने विद्यालय का नाम किया रोशन I इस परीक्षा में लगभग 5 लाख से भी अधिक छात्रों ने आवेदन किया था जिसमें 349वी रैंक लेकर छात्र ने अपना स्थान कायम किया है I प्राचार्या डॉक्टर सीमा विश्वास ने वंशज निरवाल व उसके परिजनों

को विद्यालय के समक्ष शाल व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। वंशज निरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने जीवन में कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समय प्रबंधन नाम के गहनों को अपनाना चाहिए, तभी हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्या ने सभी छात्र-छात्राओं को जीवन में कामयाब होने के लिए प्रेरणादाई वचनों से संबोधित किया और कहा की केवल छात्र ही नहीं बल्कि उनके परिजन भी उसके कठिन परिश्रम में सहयोगी होते हैं ताकि वह कामयाबी के मुकाम पर पहुंच कर जीवन की सफलता की ऊंचाइयों को छू सके।