रिपोर्ट- एसपी तंवर
गंज (बिजनौर)। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आशु अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ नीरज बोरा के आह्वान पर माननीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने संकल्प लेते हुए तथा अपनी अपनी लोकसभा में भाजपा /

राजग के प्रत्याशियों को वैश्य समाज की ओर से पूर्ण समर्थन देते हुए, उनकी विजय श्री का दृढ़ संकल्प लिया। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आशु अग्रवाल ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चंदन चौहान जी को वैश्य समाज का पूर्ण समर्थन देते हुए उनकी विजय श्री की कामना की। तथा उनके समर्थन में में घर-घर जाकर उनके पक्ष में वोट की अपील की।