Spread the love

रिपोर्ट -हरिओम सिंह जनपद लखीमपुर खीरी


लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। मोहम्मदी खीरी दिनांक 16/03/2024 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने राधेश्याम शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता मनरेगा के निधन पर गहरा शोक प्रगट किया।

शोक सभा का आयोजन ग्राम सिसिहर फरेंदा तहसील मोहम्मदी जिला खीरी में किया गया शोक सभा को सम्बोधित करते हुए मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा की राधे श्याम शर्मा के निधन से विश्वकर्मा समाज को अपूर्णीय क्षति हुई जिससे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। राधेश्याम ने मजदूर, मिस्त्री, विश्वकर्मा समाज के लिए हमेशा संघर्ष किया। और मेरे साथ मोहम्मदी से लेकर लखीमपुर, लखनऊ तक धरना प्रदर्शन, आंदोलन में हमेशा साथ दिया। शोक सभा को अखिलेश कुमार शर्मा, हरिओम शर्मा , छेलबिहारी शर्मा , नीलेश शर्मा भाई लाल शर्मा , कुशी राम शर्मा , सिकंदर सिंह, विपिन सिंह, कल्लू सिंह, सैय्यद सिंह, आशीष पाल सिंह, पंकज शर्मा, विकास शर्मा , राजकुमार, कमलेश शर्मा, ठाकुर महेद्र सिंह , वीरपाल, रामकुमार मौर्य, खियाली मौर्य, सुरेश शर्मा , बालक राम शर्मा , सुरेश शर्मा ,सर्वेश बरेठा, मिथलेश शर्मा , आकाश सिंह मिश्रा शर्मा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी मनरेगा/प्रतिनिधि केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी लि० लखीमपुर आदि ने संबोधित किया, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मोन रह कर ईश्वर प्रार्थना की।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *