
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ जिसमें विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व लोगों को मानसिक रोग के लक्षणों और इससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। सीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डा. के पी सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग व्यापक समस्या है| प्रत्येक पांच में से एक व्यक्ति कहीं न कहीं मानसिक रोगों से ग्रसित है।

इसे नजरअंदाज करने पर बीमारी जटिल रूप धारण कर लेती है| मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन कुमार ने कहा कि लोगों को मानसिक रोगों के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने एक एक कर मानसिक रोगों के लक्षण बताए| इस दौरान उन्होंने कैंप में आए मानसिक रोग ग्रसित लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की। सोशल वर्कर साक्षी सिंह ने कहा कि मानसिक रोगों से बचने के लिए हमें जीवन-शैली में सुधार लाने की अवश्यकता है। समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर काउंसलिग या योग के माध्यम से आसानी से दूर किया जा सकता है। बढ़ने पर मानसिक रोग विशेषज्ञ से ही सलाह लें। बीपीएम सचिन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार

द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित काउंसलिंग की टीम की पूर्ण सुविधा दी जा रही है। जिनका संचालन जनपद स्तर से जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम चलाकर किया जा रहा है|मानसिक रोग चिकित्सक माह के तीसरे बृहस्पतिवार को सीएचसी स्याउ पर बैठते हैं। अन्य दिनों में जिला अस्पताल में उनके द्वारा मानसिक रोगियों का इलाज किया जाता है। इस दौरान मानसिक रोग विभाग से साइकाईट्रिस्ट नर्स राहुल भार्गव व सीएचसी स्याऊ से पीडियाट्रिशियन डॉ सत्येंद्र कुमार, डेंटल सर्जन डाक्टर शाहिद अहमद,डॉक्टर सीमा भारद्वाज, डीईओ सहदेव सिंह आदि शामिल रहे| जागरुकता शिविर में लगभग 105 मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी हुई।