Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) लोकसभा चुनाव को लेकर नूरपुर विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक शुभम बैंकेट हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में आये मुख्याथिति लोकसभा नगीना प्रभारी एम एल सी गोपाल अंजान ने हर बूथ की कार्यकारिणी को लाभार्थियों से सम्पर्क करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने केंद्र में कांग्रेस सरकार के घोटालों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि कैसे हमारे पूर्वजों ने साढ़े पांच सौ सालों से श्री राम मंदिर के लिए संघर्ष किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी को श्री राम लला की मूर्ती को श्री अयोध्या में विराजमान कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की।

हमारी पीढ़ी का यह सौभाग्य है कि हमें यह शुभ अवसर प्राप्त हुआ। बैठक में लोकसभा संयोजक‌ महेंद्र धनोरिया ने सभी पन्ना प्रमुखों को अपने पन्ने का अवलोकन कर सभी वोट डलवाने के लिए तैयारी में लग जाने के लिए कहा। नूरपुर विधानसभा संयोजक पुष्पेन्द्र शेखावत ने अभी से लोकसभा चुनाव में जुट जाने की अपील की। बैठक में धनोरा के निवर्तमान चेयरमैन और नूरपुर विधानसभा के प्रभारी राजेश सैनी ने इस बार चार सौ पार के नारे के साथ सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से प्रचार में जुट जाने के लिए कहा।बैठक में नहटौर विधायक ओम कुमार सिँह, सी0 पी0 सिँह, ब्लॉक प्रमुख आकांशा चौहान, नगरपालिका चेयरमैन डॉ0 एम0 पी0 सिँह, जिला मंत्री नरेश भाटी , मण्डल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, राजीव त्यागी , सुरेश चंद्र , सुनील सैनी , विनोद चौहान जी, धर्मेन्द्र जोशी , जुगनू चौधरी , उमेश शेखावत , डॉ0 शीला राणा , किरण कुमारी , नरेश मुनीम , राम अवतार , विजेंदर राणा , प्रणय मनु गुप्ता, मयंक राणा, अंकित जोशी जी, वरुण त्यागी , प्रदीप चौधरी, निपेन्द्र चौधरी , राघव प्रताप, प्रदीप राणा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद