Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एडीएम प्रशासन विनय कुमार की थी लेकिन वह पहुंच नही पाए। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में 33 शिकायतें दर्ज की गई है जिनमें से मौके पर 2 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका,शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए निर्देशित

किया गया है। आज आई शिकायतों में से 10 प्रतिशत शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण नही किया जा सका, वही सबसे ज्यादा शिकायतों के साथ राजस्व विभाग प्रथम स्थान पर रहा। दरअसल मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर का है जहां आज तहसील चांदपुर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था।

सुबह दस बजे से चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में 12 बजे तक 10 शिकायतें दर्ज की गई थी । 12 बजे के बाद शिकायतकर्ताओं की संख्या बढ़ने लगी ओर सम्पूर्ण समाधान दिवस की समाप्ति 2 बजे के बाद तक 33 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बाकी शेष बची शिकायतें के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन बिजनौर विनय कुमार की थी लेकिन सम्पूर्ण समाधान दिवस के अध्यक्ष पहुंच नही पाए । एडीएम प्रशासन की गैरमौजूदगी में एसडीएम चांदपुर ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना है । आज दर्ज की गई शिकायतों में 23 शिकायतें राजस्व विभाग, 4 शिकायतें विद्युत विभाग,1 शिकायत पुलिस विभाग ,3 शिकायतें विकास विभाग व 2 अन्य विभागों से रही। राजस्व विभाग 23 शिकायतों के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम चांदपुर विजय शंकर, तहसीलदार प्रभा सिंह,सीओ भरत सोनकर,बीडीओ जलीलपुर ओंमवीर सिंह तथा पुलिस विभाग, विकास विभाग, विद्युत विभाग,वन विभाग, राजस्व विभाग आदि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार प्रभा सिंह ने एडीएम प्रशासन विनय कुमार के सम्पूर्ण समाधान दिवस में ना पहुंचने की पुष्टि की है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *