Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूपुर

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण विधानसभा नूरपुर, ब्लाक के परवीन सिंह, रिक्खी सिंह सभागार में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी रहे। लोकप्रिय ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गांव गांव में पक्की सडके, पीने के लिए स्वच्छ पानी व स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिना भेदभाव के घर-घर शौचालय बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

उद्बोधन के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, भाजपा नेता सीपी सिंह, भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य जुगनू चौधरी, मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, जिला मंत्री सत्यवीर चौहान, खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, वीडियो सांख्यिकी अनिल यादव, वीडियो पंचायत अजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार एवं ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *