Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। शनिवार देर शाम नगर के मोहल्ला हजरत नगर स्थित शायर अली अकरम के निवास स्थान पर मन्नान बिजनौरी की काव्य पुस्तक ,शाख ए जबूर,विमोचन व शायरी नशिश्त का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे शायर हकीम असरारुल हक कासमी रहे।कार्यक्रम मे ( कुहना मश्क)शायर मन्नान बिजनौरी की शायरी पुस्तक शाख ए जबूर का विमोचन किया गया। मौलाना अब्दुल गफ्फार दानिश नूरपुर की अध्यक्षता मे आयोजित समारोह का संचालन मास्टर हाशिम हसीरी ने किया।इस दोरान शायर हकीम असरारुल हक कासमी ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि खुदा से इश्क करने की रिवायत मानता हूँ मैं, नशे मे डूब जाने की रिवायत मानता हूँ मैं, उन्हे जिनको मोहब्बत है लफज व किताबो से,यह पुस्तक एक तोहफा है इनायत मानता हूँ मैं।

उन्होने कहा की शायर शादी की सालगिरह और पुस्तक के विमोचन की तिथियाँ को एक लेखक कभी नहीं भूल सकता है। एक पुस्तक लेखक के व्यक्तित्व को तब भी जीवित रखता है जब वह जीवित नहीं रहता है।पुस्तक विमोचन समारोह मे मन्नान बिजनौरी के भाई सईद जोहरीनूरपुरी,एडवोकेट खब्बीर अहमद,मौलाना अब्दुल गफ्फार दानिश, अली अकरम, मास्टर हाशिम हसीरी,यूसुफ कुरैशी,आदी मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *