
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में सात दिनों से दिव्यांग धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन कर रहे दिव्यांग विकास संगठन के पदाधिकारियों से किसी शासन प्रशासन ने उनसे कोई वार्तालाप संवाद नहीं किया गया। टीम गठित कर जांच करने के लिए बोला गया था । कब पूरी होगी यह जांच या जांच के नाम पर ठंड में बैठाकर दिव्यांगों से अत्याचार किया जा रहा है।

ऐसी ठंड में घर में बैठे लोग भी ठंड से परेशान हैं। फिर हम दिव्यांग तो खुले मैदान में बैठे हैं। हम दिव्यांगों पर शाय़द शासन प्रशासन की नजर में ठंड का असर हम दिव्यांगों पर नहीं होता होगा क्योंकि हम दिव्यांग है। हम पर ठंड शायद असर नहीं करती है। हमारे दो लोगों को ठंड लग चुकी है।

दो व्यक्ति बीमार हो गए हैं। फिर भी हम लोगों को न्याय दिलाने वाले सब प्रशासन के लोग चुप चाप बैठे हैं। परन्तु अगर हम मर भी गये तब भी हमें कोई चिंता नहीं है। जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे।