Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज मीडिया बिजनौर

महमूदा खादर, हीमपुर दीपा (परिपाटी न्यूज़)। जिला बिजनौर के क्षेत्र हीमपुर दीपा के गाँव महमूदा खादर में नाबालिग लड़के के द्वारा ट्रैक्टर से बाइक सवार टीकम पुत्र दलपत और प्रशांत पुत्र लखविंदर का एक्सीडेंट कर दिया गया है। बतादे एक्सीडेंट में टीकम की मौके पर ही मौत हो गई है तथा प्रशांत गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 28 जनवरी को लगभग शाम 3 बजे फरजन पुत्र बहादुर निवासी ग्राम फैजीपुर, थाना हीमपुर दीपा, ट्रैक्टर लेकर जलीलपुर की तरफ को जा रहा था और उधर से मोटरसाइकिल पर टीकम और प्रशांत आ रहें थे क्योंकि ट्रैक्टर चालक नाबालिक था इसलिए उसका बैलेंस बिगड़ा और किसी का घर उजड़ गया, मतलब टीकम की मौके पर ही मौत हो गई। बतादे लोगों का कहना है कि फरजन जो ट्रैक्टर चला रहा था। वो ट्रैक्टर किसी और का था वो ट्रैक्टर था जितेंद्र पुत्र खजान का।

अब सोचने वाली बात ये है कि जितेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर नाबालिग फरजन को दिया ही क्यों। अब जो भी हो किसी का लाल तो दुनिया छोड़ कर गया है , लेकिन प्रश्न यही खड़ा होता है कि क्या नाबालिग को ट्रैक्टर देना या उसे स्वयं भी ट्रैक्टर चलाना जरुरी था क्या इतना ज्यादा जरूरी था कि किसी की जान की कीमत भी कम रह जाये। टीकम के परिवार वालो का तो रो रोकर बुरा है वहीं चिंता प्रशांत के मां बाप को भी सता रही है क्योंकि वो भी अस्पताल में है। हीमपुर दीपा की थानाध्यक्ष से बात करने पर ज्ञात हुआ है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नही की गई है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *