Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम कौशल्या का गोलू अवैध तमंचा लेकर बास्टा के ग्राम बीबीपूरा में दबंगई दिखाते हुए तमंचा लहराते हुए धमकाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल चांदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया । प्राप्त समाचार के अनुसार थाना चांदपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र लेकर वीडियो वायरल मामले में युवक को अवैध तमंचा जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आपको बता दें 28 जनवरी 2024 को थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम बीबीपुरा बास्टा में एक युवक

की सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र सहित वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच की गई तो अभियुक्त की पहचान गोलू पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम कौशल्या के रूप में हुई।जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्र रखने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व अवैध शस्त्रों की बरामद की हेतु चलाए जा रहे अभियान

के क्रम में ,थाना चांदपुर पुलिस द्वारा ततपरता से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गोलू पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम कौशल्या को एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस शाहिद गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना चांदपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 50/ 2024 धारा 9/25 शस्त्र अधिनियम बनाम गोलू पंजीकृत किया गया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त गोलू को मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *