Spread the love

रिपोर्ट- कुलदीप भार्गव

गंज बिजनौर परिपाटी न्यूज। आज 27 जनवरी 2024 को गंज छोटा महादेव मंदिर में पुरोहित परिवार संघ की ओर से महायज्ञ और सुंदरकांड का आयोजन किया गया । श्री छोटे महादेव मंदिर पर एक शांति यज्ञ का आयोजन हुआ उसके पश्चात सुंदरकांड पाठ का भी श्रवण किया गया जिसमें सुंदर-सुंदर भजनों से प्रभु का गुणगान किया गया इस शांति यज्ञ को पुरोहित परिवार के बैनर तले

किया गया श्री राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पूरे भारतवर्ष में धार्मिक आयोजन किए गए ऐसे लग रहा है जैसे रामराज फिर से आ गया है और लोगों की आस्था धर्म के प्रति अब और बढ़ने लगी है परीपाटी न्यूज़ के द्वारा यज्ञ स्थल पर ब्राह्मणों से बात करने पर ब्राह्मणों ने बताया की यज्ञ करने से अन्य को बीमारियां दूर हो जाती हैं वह पर्यावरण शुद्ध हो जाता है सभी सनातनी प्रेमियों से यह निवेदन है कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। जिसमें मुख्य यजमान नीरज शर्मा पत्नी ममता शर्मा तथा दूसरे यजमान सुदेश चंद्र गौड़ पत्नी पुष्पा गॉड व गंज के ब्राह्मणों के द्वारा संपन्न किया गया रोहित परिवार के अध्यक्ष आशीष भारद्वाज, देवांश भारद्वाज, आनंद कौशिक, भोला पंडित, मूलचंद शर्मा, पंडित गुरुदत्त शर्मा ,पंडित दुर्गेश गौड़, के द्वारा संपन्न किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद