Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

हादरपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) ।22 जनवरी को पूरे भारत वर्ष सहित जिला बिजनौर के गांव हादरपुर में समस्त गाँव वासियों के सहयोग से पुरे गांव में भगवान् रामचन्द्र जी की बहुत सुंदर झाँकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई और बाद में गाँव में ही स्थित शिव मन्दिर पर प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद

वितरण के कार्यक्रम में समस्त गांव वासियों ने बढ़- चढ कर हिस्सा लिया । आपको बता चले जहाँ एक ओर सम्पूर्ण विश्व राममय होकर झूम रहा है वहीं उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गाँव हादरपुर में हिन्द युवा महाशक्ति सेना अराजनैतिक के उ० प्र० के प्रदेश महासचिव शुभम भोजयान समाज सेवी भी उपस्थित रहे ।शोभायात्रा में गुड्डू मुकेश,चुनमुन, विकेश,छोटू,कमल,आकाश, आदि का विशेष सहयोग रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद