
रिपोर्ट-अजमल अंसारी परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज) बिजनौर के तहसील चांदपुर में आज आल दिव्यांग विकास संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। पंकज कुमार शर्मा जो कि दिव्यांग है। उसके साथ अत्याचार को लेकर किया जा रहा है।

यह धरना प्रदर्शन। उसका जमीनी विवाद आपस के लोगों से ही चल रहा है जिसको सात आठ वर्ष हो गए जो न्यायालय के समक्ष है ।परंतु शासन प्रशासन ने इस दिव्यांग लोगों का कोई सहयोग नहीं किया। जो दिव्यांग है इतने समय से चल रहे विवाद ने आज धरना प्रदर्शन की नौबत ला दी है।

क्योंकि यह लड़का दिव्यांग है ।और गरीब भी पैसे लगाने में यह सक्षम नहीं है। शायद इसीलिए इसकी कोई बात नहीं सुनता इस बात को लेकर इन्होंने अपने संगठन से प्रार्थना की और न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठने को बाध्य होना पड़ा है ।शासन प्रशासन इसी तुरंत संज्ञान में लेकर न्याय दिलाने का कष्ट करें ।यह हमारी शासन प्रशासन से आकांक्षा है। धरने पर बैठे सोनू दिव्यांग ,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र दिव्यांग ,पंकज दिव्यां, सोनू कुमार, फुरकान अली दिव्यांग, पवन कुमार ,दिव्यांग, गोपाल सैनी मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद इत्यादि लोगों ने धरने में भाग लिया।
