Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चांदपुर सेवा केंद्र द्वारा श्री राम जी की दिव्य झांकी के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ राज योगिनी ब्रह्माकुमारी साधना दीदी ने फीता काटकर व दीपक जलाकर किया। ब्रह्माकुमारी साधना दीदी जी ने बताया ब्रह्मा कुमारीज का तो संकल्प ही है।

राम राज्य की स्थापना करना। और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के चरित्र को जीवन में अपनाने से फिर हमारे भारत में राम राज्य स्थापित हो जाएगा । शोभायात्रा में श्री राम जी की सुंदर झांकी व क्लश लेकर माताएं व भाईयों ने रामध्वज उठा कर चले ‌ जय श्री राम के नारे लगाते हुए यह यात्रा ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से चलकर गोकुल नगर नेहरू चौक से होते हुए डाली बाजार शंकर मूर्ति बजरिया से होते हुए साहू तहसील चौक से मेन रोड आते हुए ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पहुंची। भंडारे का भी आयोजन हुआ।

भंडारा कुष्ठ रोगियों को भी पहुंचाया गया। इसमें सैकड़ो ब्रह्मा कुमार भाई बहनों ने भाग लिया। सभी लोगों ने मिलकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। और सभी लोगों ने बहन ब्रह्माकुमारी एवं ब्रह्म कुमारों का स्वागत किया। और इस तरह बुलंदियों को छू लेने वाली झांकियों को भी बहुत सराहा गया है। तथा सभी लोगों ने मिलकर धन्यवाद अदा किया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *