
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)।राम भक्तों ने नगर में शोभा यात्रा निकालकर श्रीराम जय राम जय जय राम का संकीर्तन करते हुए प्रभु श्रीराम के मंदिर का निमंत्रण राम भक्तों को दिया गया। स्वयंसेवक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में शोभा यात्रा निकाल कर 22 जनवरी 2024 को समस्त हिंदू

परिवारों से अपने अपने घर पर दीप जलाने का आहवान करते हैं राम भक्तों से प्राण प्रतिष्ठा के दिन धार्मिक स्थलों सहित अपने घरों को दीपावली की तरह से सजाने तथा प्रभु श्रीराम का गुणगान करने की अपील की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, डॉ० जसविंदर कौर, जितेंद्र बेस, नवनीत कुमार नीटू, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, दीपक वर्मा, नवीन कुमार, लोकेश कुमार, लाखन, धर्मेंद्र जोशी, अंकित जोशी, भुवनेश कुमार, संजीव गुर्जर, प्रेमपाल सिंह रवि, जीतू भुइयार, डॉ० शीला राणा, शशि अग्रवाल, कमलेश प्रजापति, सर्वेश त्यागी, उमेश शर्मा, गीतांजलि चौहान, रश्मि चौहान, अंजू चौहान आदि मौजूद रहे।