
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। क्षेत्र के ग्राम धोलागढ़ के निकट बाईकों की भिड़ंत में महिला बाइक से उछलकर ट्रक के नीचे पहुंच गई। जिससे ट्रक के पहिए के नीचे कुचल जाने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा रही। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम धौलागढ़ के निकट बाईकों की भिड़ंत में एक महिला बाइक से उछलकर ट्रक के नीचे पहुंच गई। जिसकी ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी दुर्गेशपुर निवासी बबीता 42 वर्ष पत्नी अर्जुन अपने पुत्र वंश के साथ बाईक पर सवार होकर जा रही थी। जैसे ही वह महिला अपने पुत्र वंश के साथ बाईक से धामपुर रोड़ स्थित ग्राम धोलागढ़ के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे बाईक सवार युवकों ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक से उछलकर बबीता धामपुर की ओर से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। इसी दौरान एक अन्य बाईक सवार युवक भी इनकी चपेट में आकर घायल हो गया। बाईक सवार दो युवक टक्कर मार मौके से फरार हो गए, फरार होने वाले बाईक सवार दोनों युवक धामपुर रोड़ स्थित ग्राम उमरी के बताएं जा रहे हैं। इस दुर्घटना में बबीता की मौत हो गई और मृतका का पुत्र वंश गम्भीर रूप से घायल हो गया। तथा एक अन्य बाईक सवार अभिजीत 24 वर्ष निवासी लाडनपुर थाना धनौरा भी घायल हो गया। दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया और पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।