Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। समाजवादी आंदोलन पार्टी कार्यालय दौलतपुर बिल्लौच मे पहुंचे मौलाना जाकिर हुसैन कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश एवं मरकाजी उलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और उनके साथियों का समाजवादी आंदोलन पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ मौलाना जाकिर साहब ने बताया की 2024 लोकसभा इलेक्शन तैयार है। इसीलिए हम लोग पैदल चलकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपने कार्यकाल की अच्छाइयां बात कर अपनी और आकर्षित कर रहे हैं बड़े नेताओं को और छोटी पार्टियों को एक साथ

मिलकर इलेक्शन लड़ने के लिए एक साथ चलकर 2024 लोकसभा जीतने के लिए हम गुजारिश कर रहे हैं जिससे भारत देश में सभी को बराबर का सम्मान मिले वही अकबर नबी इदरीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी आंदोलन पार्टी जी ने बताया कि हम छोटे दल सम्मान के भूखे हैं और देश की जनता, किसान, मजदूर, व्यापारी, पढ़ा लिखा समझ जो बेरोजगार है जो पार्टी इन सब की समस्याओं का समाधान करेगी हम उसे पार्टी को अपनी पार्टी का समर्थन करेंगे वरना अपने दम पर पूरे देश में 2024 का लोकसभा इलेक्शन लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे उपस्थित गण हाजी अफसर खान, मुजम्मिल हयात सैफी पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी, सलीम अहमद इदरीसी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 5 नूरपुर ब्लॉक आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *