रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। रविवार 31 दिसम्बर को श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा डीडीपीएस स्कूल में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 35 ओवरों में ऑल आउट होकर 240 रन का स्कोर बनाया। उनकी ओर से लकी कुमार ने 75 रन बनाए, अश्विन चौधरी ने 27 रन बनाए और वंश अग्रवाल ने 20 रन बनाए। एमडी इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी की और से अभिजीत ने 5 विकेट लिए।

बाद में बल्लेबाजी करते हुए एमडी क्रिकेट अकादमी बिजनौर की टीम मोहम्मद अरमान की घातक गेंदबाजी के सामने 59 रन पर ऑल आउट हो गई। और डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी ने 181 रन से बड़ी जीत हासिल की।डीडीपीएस की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच के खिलाड़ी मौहम्मद अरमान ने 7 विकेट लिए और अश्विन चौधरी ने 2 विकेट लिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि योगी शिवाखांडा ने डीडीपीएस खेल प्रमुख गोपाल त्यागी के साथ मिलकर

पुरस्कार वितरण किया। डी डी पी एस के खेल प्रमुख गोपाल त्यागी और मुख्य अतिथि योगी शिवखांडा ने जूनियर खिलाड़ी इशिका तंवर को भी उसकी लगन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगातार इसी लगन के साथ मेहनत करती रहो एक दिन तुम जरूर कामयाब होओगे । मैच का संचालन एमडी इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी के कोच पुनिश कुमार और डीडीपीएस के कोच परोपकार सिंह ने किया।