Spread the love

मुख्य सचिव ने परखी मीडिया सेंटर में व्यवस्थाएं

राजवीर सिंह तोमर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने शनिवार को अपने हरिद्वार दौरे के दौरान कुंभ के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यहां आने वाले मीडिया कर्मियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।


शनिवार को मुख्य सचिव सीसीआर टावर में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद सीधे चांदीटापू नीलधारा में बनाए गए मीडिया सेन्टर पर पहुँचे। उन्होंने मीडिया सेन्टर में सभा कक्षा, वर्किंग स्टेशन, वीआईपी लाउंज आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने यहां पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए इनमें सुधार के सुझाव भी दिए। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि आज कुंभ की तैयारियों का जायजा लिया है। भूपतवाला अस्पताल के निरीक्षण में कुछ कमियां मिली हैं

जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ भव्य, दिव्य और सुरक्षित हो यह सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस अवसर पर गढ़वाल आयुक्त श्री रविनाथ रमन, मेलाधिकारी श्री दीपक रावत, सूचना महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *